सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻


गाजियाबाद :- गुरूकुल द स्कूल की फिजिकल एजुकेशन टीचर मंजू नायाल को उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया है। संस्था के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार राजपूत व महामंत्री विक्रांत कुमार कश्यप ने यह जानकारी दी। मंजू नायाल के चेयरमैन बनने पर शहर की मार्शल आर्ट से जुडी संस्थाओं के पदाधिकारियों, कोच व खिलाडियों ने बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके चेयरमैन बनने से कुराश खेल को बढावा मिलेगा। 

मंजू नायाल ने बताया कि कुराश 3500 वर्ष पुरानी युद्ध कला है, जो अब खेल का रूप ले चुकी है। भारत में भी अब यह खेल लोकप्रिय हो रहा है। कुराश को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए जल्द ही प्रदेश के हर जिले में संस्था के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। हर जिले में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा और उसके बाद प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। का आयोजन भी किया जाएगा।
Previous Post Next Post