रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से समस्त महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद महानगर के अंतर्गत समस्त तीन विधानसभा (साहिबाबाद, मुरादनगर एवं शहर विधानसभा) में आगामी 5 सितंबर से 20 सितंबर के मध्य में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए गाजियाबाद महानगर संयोजक गोपाल अग्रवाल को बनाया गया है साथ ही तीन विधानसभा साहिबाबाद से संजीव झा, मुरादनगर से धीरज शर्मा और शहर विधानसभा से रनीता सिंह को संयोजक बनाया गया है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है।
Previous Post Next Post