रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- श्री सेवार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 19 सितंबर से 25 सितंबर तक हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद पर अमृत महोत्सव के रूप में वर्षा होगी यह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ देश की स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष की श्रंखला में भारत माता के वीर बलिदानीयों को समर्पित होगा विष्णु दत्त मिश्र सरस ने बताया कि इस कथा का आयोजन परम पवित्र पितृपक्ष में भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले दिव्य आत्माओं के प्रति अर्पण तर्पण व समर्पण भाव से किया जा रहा है 

अमृत महोत्सव की अमृत वर्षा परम पूज्य श्रद्धेय कथा व्यास विष्णु दत्त मिश्र सरस के मुखारविंद से रसास्वादन होगा जिसमें अमृत वर्षा का उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ मुरली मनोहर जोशी संरक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, एवं विशिष्ट अतिथि जनरल वीके सिंह सेवानिवृत्त केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, अनिल अग्रवाल सांसद राज्यसभा, अतुल गर्ग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, आशा शर्मा महापौर नगर निगम गाजियाबाद, नंदकिशोर गुर्जर विधायक लोनी, मंजू शिवाच विधायक मोदीनगर, सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद, बलदेव राज शर्मा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, दिनेश गोयल एमएलसी, संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष भाजपा, विजय शंकर तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता विहिप,  कैलाश चंद्र अग्रवाल, धुरेंद्र कुमार , सुशील अग्रवाल , कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी  बी के शर्मा हनुमान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे प्रेस वार्ता में वीके अग्रवाल संजय गोयल राजीव मोहन गुप्ता साठे ग्रुप देवेंद्र हितकारी मौजूद थे
Previous Post Next Post