रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता के कार्यालय पर बुधवार को राजनगर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनगर मंडल प्रभारी रुचि गर्ग, राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, महानगर महामंत्री धीरज शर्मा, सुशील गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संजीव गुप्ता ने सभी का बुके देकर व पटका पहनाकर सम्मान किया। 

बैठक में ओबीसी मोर्चा एवं महानगर युवा मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष व अन्य पदों के चर्चा लिए तीन-तीन नामों पर विचार विमर्श किया गया। संजीव गुप्ता, रूचि गर्ग व विनीत शर्मा ने कहा कि भाजपा राज में समाज का हर वर्ग विकास कर रहा है। ऐसे वर्ग जिनकी आज तक उपेक्षा की गई, उनके कल्याण के लिए भी भाजपा सरकार ने योजनाएं शुरू की हैं। राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने संजीव गुप्ता का आभार जताया।
Previous Post Next Post