सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन की ओर से अंडर 19 महिला वर्ग की टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया था। ट्रायल में विशाखा त्यागी समेत गाजियाबाद जोन की 6 खिलाडी स्थान बनाने में सफल रही। गाजियाबाद क्रिकेट असोसिएशन के डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने बताया कि अंडर 19 महिला वर्ग की टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन कानपुर में किया गया था। 

गाजियाबाद जोन की खिलाडियों ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया और विशाखा त्यागी के अलावा खुशी त्यागी, शिखा गहलोत, इतिका त्यागी, अदिति रावत व संस्कृति शर्मा भी ट्रायल मैच के लिए जगह बनाने में सफल रही। संस्था के अध्यक्ष उमेश चौपडा व सचिव मनोज मांकड ने खुशी त्यागी विशाखा त्यागी शिखा गहलोत इतिका त्यागी अदिति रावत व संस्कृति शर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
Previous Post Next Post