◼️सुशील निर्वाण किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव  व भारत भूषण को बनाया गया मेरठ मण्डल का अध्यक्ष


रिपोर्ट :- अजय रावत


ग़ाज़ियाबाद :- आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक करहेड़ा में आयोजित की गई। 
इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने किसान प्रकोष्ठ में 2 नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमे सुशील कुमार निर्वाण को किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव तथा भारत भूषण त्यागी को मेरठ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री त्यागी ने कहा कि आप प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। श्री त्यागी ने कार्यकर्ताओं से विधासभा चुनावो में जुट जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलामीडिया प्रभारी प्रवक्ता ,एडवोकेट मनोज त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का टोपी पहना कर स्वागत किया तथा उनसे पार्टी नीतियों को घर घर पहुचाने की आशा व्यक्त की। जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी को व्यापक गतिशीलता प्रदान होगी तथा विधानसभा चुनाव में किसानों को ज्यादा से ज्यादा पारी के प्रति जोड़ेंगे 
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा ने भी पुष्प गुच्छ देकर नवनियुक्त पदाधिकारीगणों का स्वागत किया। 

इस अवसर पर उपस्थित जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलशाद अहमद,हरमीत कौर,हापुड़ के जिला सचिव जोगिंदर दास,ललित चौधरी,संजीव कुमार,अनिल बालियान, अपूर्व चौधरीआदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post