रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा संगठन विस्तार हेतु एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।  जिसमें राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के शर्मा , राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकान्त शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज और प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मित्तल ,प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी विशेष आमंत्रित रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल द्वारा जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में प्रतिष्ठित समाजसेवी पंकज त्यागी के मेरठ मंडल महामंत्री पद पर मनोनयन की घोषणा की गई तथा मनोनयन पत्र सौंपा गया।
 
पंकज त्यागी का मनोनयन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा व प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप चौधरी की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी के निर्देशानुसार मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चिन्मय भारद्वाज ने राष्ट्रीय बाल मंडल के निर्णय के अभिनंदन के साथ सात शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा पंकज त्यागी को मंडल महामंत्री बनाए जाने से निश्चित रूप से केमिस्ट्री के नेतृत्व व्यापारियों को मजबूती मिलेगी। अपने मनोनयन पर पंकज त्यागी ने मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने मुझसे जो अपेक्षा की है मैं उन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।
जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने नवनियुक्त मेरठ मंडल महामंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल ने पैट्रोल और डीज़ल को जीएसटी के दायरों में लेकर महंगाई को नियंत्रण करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। प्रैस वार्ता के दौरान पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालु भाई,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष मनीष गोयल , शहर अध्यक्ष मुनींद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post