रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष परविंदर तोमर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आदेश पर हिमांशु नागर को रालोद युवा महानगर अध्यक्ष बनाया है। यहां आयोजित एक प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारी रालोद की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। इस मौके पर हिमांशु नागर ने कहा कि पार्टी ने उन्हे जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे और रालोद की नीतियों को जनता के बीच जाकर अवगत कराएंगे। 

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, युवा के जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी, अजय प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष, रेखा चौधरी प्रदेश प्रवक्ता, अमरजीत सिंह बिड्डी चेयरमैन गन्ना विकास परिषद, भूपेंद्र डबास, विनीत चौधरी, डॉ अजय, प्रीतम लाल अध्यक्ष व्यापार मंडल, भूपेंद्र चौधरी बॉबी, रॉकी चौधरी, राजीव तालान, रजत धीमान, दीपक नागर, विशाल सिरोही, अरुण तेवतिया, आशीष, रवि डागर, आशीष चौधरी, मोहित नागर, अंकुर नागर, अभिषेक त्यागी, हर्ष चौधरी, विकास प्रधान, बबली तोमर, अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post