रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को संगठन का विस्तार करते हुए शहर विधानसभा इकाई की घोषणा की। कारोबारी श्रीपाल यादव को शहर विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। नया गंज स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि वर्तमान में व्यापारियों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने कहा कि विजयनगर के अंबेडकरनगर में संगठन विस्तार के बाद शहर विधानसभा में 20 से अधिक व्यापारियों को शामिल किया गया है।
Previous Post Next Post