रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान


हरिद्वार :- गणेश चतुर्थी लगते ही धर्मनगरी के घर-घर में धूमधाम से भगवान गणपति की स्थापना हुई। शहर से लेकर देहात में भगवान की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही पूजा अर्चना की गई। अब अगले 10 दिनों में घर-घर गणपति भगवान को पूजा जाएगा। देर रात से ही लोगों ने अपने घर पर बप्पा को लाने की घर पर तैयारियां शुरू कर दी थी। शुभ मुहूर्त लगते ही पूजा अर्चना के साथ ही भगवान की स्थापना की गई। इस पावन मौके पर श्रवण नाथ नगर स्थित बाबा टहलदास भवन के मंदिर, शिवलोक, रानीपुर, कनखल, ज्वालापुर, देवपुरा आदि प्रमुख जगहों पर शुभ मुहूर्त लगते ही पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश जी की स्थापना की गई।
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत भी हो जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग घरों में गणपति की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। लोग 10 दिन के लिए घर में गणपति को विराजमान करते हैं। अनंत चतुर्दशी के लिए गणपति को विदाई देकर उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और जीवन आनंदमय हो जाता है। शुक्रवार को घर-घर में ही नहीं बल्कि कई जगहों पर पंडाल और मंडप सजाकर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी।
Previous Post Next Post