सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻


गाजियाबाद :- पटेल नगर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व शुक्रवार को पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस व पुजारी संतोष शुक्ला ने विधि-विधान के साथ गणेश पूजन कराया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं। उनकी पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। वे विध्न हर्ता के साथ बुद्धि के देवता भी हैं। उनकी पूजा से जहां हर प्रकार विध्न व कष्ट दूर होता है, वहीं बुद्धि, रिद्धि व सिद्धि की प्राप्ति भी होती है। इस मौके पर संकीर्तन का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालु देर तक भजनों पर झूमते रहे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा कर कोरोना रूपी विघ्न को दूर करने की प्रार्थना भी की। मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद शर्माए कोषाध्यक्ष कालीचरण गुप्ता, भाजपा नेता सौरभ जायसवाल, एस के शर्माए जयवीर शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post