रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता का आयोजन राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा किया गया। मीडिया  को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया की परमात्मा पांडे और सचिन ने सुदामापुरी में प्लॉट नंबर ए 391 ,392 मूल अलॉटी से खरीदे थे लेकिन रामू पुत्र खचेड़ू ने अमित राजपूत रवि रोहित और प्रॉपर्टी डीलर विनोद उर्फ तोतला और नगर निगम के स्थानीय कर्मचारियों से मिलकर प्लॉट के फर्जी कागज अपने नाम पर बनवा लिए, इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस से मिलकर प्लाट की आगे की दीवार बनाकर गेट भी लगा लिए प्लाट के मालिकों ने नगर निगम गाजियाबाद और स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन इन दबंग भू माफियाओं के दबाव में आकर नगर निगम के कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस ने भू माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। 

पीड़ित अपना पैसा लगाकर आज इन दबंग भू माफियाओं और नगर निगम गाजियाबाद के स्थानीय स्तर के कर्मचारियों की मिलीभगत से दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो रहे हैं। अब इतना ही नहीं इन दबंग भूमाफियाओं ने विजयनगर क्षेत्र में इसी तरह से अन्य कई प्लाटों पर भी कब्जा किए हुए हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन भूमाफियाओ के ऊँचे रसूख और दबाव के कारण इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने से डर रहा है ।

उन्होंने कहा कि एक और योगी के राज में बड़े बड़े भूमाफियाओ पर कार्यवाही कर उनकी सम्पत्ति की कुर्की जब्ती कर जेलों में डाला जा रहा दूसरी और निगम और स्थानीय प्रशासन गरीब ब्राह्मणों के प्लाटो पर कब्जे करवा कर भूमाफियाओं को बढ़ावा देने के साथ साथ योगी और प्रदेश सरकार की छवि को भी धूमिल करने का कार्य कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे है। हमारी संस्था राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ और मैं आर डी शर्मा किसी भी हाल में ब्राह्मण समाज के लोगो का उत्पीड़न नही होने देंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए शासन और सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई  लड़ेंगे ।

ब्राह्मण समाज के लोगों को उत्पीड़न से बचाने के लिए राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से लेकर कानूनी कार्रवाई तक भी पीछे नहीं रहेगा यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिलता तो राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन से भी पीछे नहीं रहेगा प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा राष्ट्रीय सचिव डॉ विनीता त्यागी महानगर अध्यक्ष प्रवीण त्यागी महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष सुनील शर्मा विधानसभा अध्यक्ष महिला विंग संध्या शर्मा शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम त्यागी आरती शर्मा निधि बबीता कोशिश सोनू शुक्ला परमात्मा पांडे सचिन आदि लोग उपस्थित रहे
Previous Post Next Post