रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के 13 में से 7 अखाड़ों द्वारा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद दो भागों में बांट गया है। 7 अखाड़ों ने बैठक कर सवऀ समिति से पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज को अध्यक्ष व बैरागी निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास महाराज को महामंत्री चुन लिया है।         

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज के निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। जिसके बाद महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री महाराज जो कार्यकारिणी अध्यक्ष थे। उनके आह्वान पर परिषद की बैठक 25 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का एजेंडा जारी करते हुए यह बैठक आपातकालीन स्थिति में बुलाई गई। इसमें 7 अखाड़ों में पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, उदासीन पंचायती अखाड़ा, बड़ा पंचायती अखाड़ा, निर्मल पंचायती अखाड़ा अटल व बैरागी के तीनों अखाड़े शामिल हुए।  

बैठक में सर्वसम्मति से महानिर्वाणी अखाड़े के महंत रमिंदर पुरी महाराज को अध्यक्ष व बैरागी निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास महाराज को महामंत्री चुन लिया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य के जसविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष गौरी शंकर दास को प्रवक्ता उदासीन बड़ा अखाड़े के महंत दामोदर दास महाराज को उपाध्यक्ष दिगंबर अनी अखाड़े के राम किशोर दास को मंत्री बनाया गया है साथ ही बैरागी निर्माणी अखाड़े के महंत धर्मदास महाराज व उदासीन बड़े अखाड़े के महंत श्री महेश्वर दास महाराज को संरक्षक बनाया गया है।                                                  

पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने धर्म रक्षा के लिए अखाड़ों की स्थापना की थी। उसी परंपरा के रूप परिषद धर्म रक्षा व धर्म के प्रचार प्रसार का कार्य प्राथमिकता से करेगी। अखाड़ा परिषद के दो फाड़ होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि परिषद कहीं भी दो फाड नहीं हुई है। सातों अखाड़ों  के बहुमत से चुनाव कराया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद की पूर्व से परंपरा चली आई है कि 2 पदों में से एक पद बैरागी व एक पद सन्यासी अखाड़े पर रहता है। पूर्व में परिस्थिति वश परंपरा बदली लेकिन अब उसको सही कर लिया गया है। हमारा प्रयास होगा कि हम सभी को साथ लेकर चले जो भी साथ आना चाहते हैं उसका स्वागत है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह महाराज ने की।
Previous Post Next Post