रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- श्रद्धालुओं के लिए मां मनसा देवी चंडी देवी दर्शन हेतु रोवे संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेको द्वारा आगामी 24 अक्टूबर को स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ करेगी। जिसमें कोरोना सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रथम 100 यात्रियों को उषा ब्रेको द्वारा निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।                                     

उषा ब्रेको के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज डोभाल ने जानकारी देते हुए बतायादेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा सौ करोड़ के पार होने पर रोपवे से मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। रोपवे संचालित करने वाली उषा ब्रेको की ओर से चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर पर जाने वाले दोनों डोज लगवा चुके पहले सौ श्रद्घालुओं को यह सुविधा देने की घोषणा की है। 
 देशभर में सौ करोड़ लोगों को टीकाकरण करने का आंकड़ा पार कर लिया गया है। 

इस खुशी में उषा ब्रेको लिमिटेड उड़न खटोला की ओर से स्वाभिमान योजना शुरू की गई है। योजना के तहत कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए योजना चलाई है। 24 अक्तूबर से कंपनी के देशभर के प्रत्येक रोपवे पर दोनों डोज लगवाने वाले प्रथम सौ लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि पहले दिन सौ लोग डबल डोज वाले नहीं आए तो अगले दिनों तक योजना लागू रहेगी। जैसे ही सौ लोग योजना का लाभ उठा लेंगे उसके बाद समाप्त हो जाएगी।

उषा ब्रेको द्वारा देशभर में यह योजना मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोपवे के अलावा देश के गिरनार रोपवे जूनागढ़, मां महाकालीका देवी उड़न खटोला पावागढ़, मां अंबाजी उड़न खटोला गुजरात, जटायु पारा रोपवे कोल्लम केरला व मालमपुझा रोपवे पालक्कड़ केरल में भी यह योजना लागू की गई है।  योजना का फायदा देशभर के व्यक्ति उठा सकते हैं। मुफ्त रोपवे यात्रा का लाभ उठाने के लिए दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
Previous Post Next Post