महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज

रिपोर्ट :- वेदप्रकाश चौहान


हरिद्वार :- दो फाड़ हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दोंनों खेमों के अध्यक्ष पद पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज सर्वसम्मपमि से चुने गए। 20 अक्टूबर को एक खेमे के संतों ने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज को अध्यक्ष चुना था तो अब सोमवार को प्रयागराज में हुई अखाड़ा परिषद के दूसरे खेमे की बैठक में निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्र पुरी महाराज को अध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद अब दोनों खेमों की अखाड़ा परिषद में अध्यक्ष रविन्द्र पुरी बन गए हैं।
वहीं, दूसरी ओर एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पूजनीय श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज का आज प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने पर काॅलेज परिवार में हर्ष की लहर व्याप्त हो गयी। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे काॅलेज परिवार के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री मंहत रविन्द्र पुरी को आज संवैधानिक तरीके से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। डा. बत्रा ने कहा कि श्री महन्त रविन्द्र पुरी के कुशल नेतृत्व में महाकुम्भ-2021 सकुशल सम्पन्न हुआ तथा श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी के कुशल नेतृत्व में ही महाविद्यालय निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर डा. मन मोहन गुप्ता, डा. तेजवीर सिंह तोमर, डा. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, वैभव बत्रा आदि प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने श्रीमहन्त को अपनी शुभकामनाएं दी।
Previous Post Next Post