जिला अध्यक्ष अमरीश शर्मा

◼️रजिस्ट्रार कानूनगो ने किया कार्यबहिष्कार, नहीं बने प्रमाणपत्र


रिपोर्ट :- वेदप्रकाश चौहान


हरिद्वार :- उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर सोमवार को हरिद्वार तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यबहिष्कार पर रहे। मांगों को लेकर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कार्यबहिष्कार किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो ने तहसील परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष अमरीश शर्मा ने बताया कि संघ रजिस्ट्रार कानूनगो एवं राजस्व निरीक्षक पद को एकीकरण कर वरिष्ठता पोषक संवर्ग से निर्धारित करने या रजिस्ट्रार कानूनगो एवं राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति का कोटा निर्धारित करने की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार रजिस्ट्रार कानूनगो के रिक्त पदों को नियमानुसार भरे और ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति करे। 

अमरीश ने कहा कि 70 साल की पुरानी व्यवस्था को ही आज भी अपनाया जा रहा है। जिसका संघ विरोध करता है। संघ पुरानी व्यवस्था का नवीनीकृत कर रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन किये जाने, तहसीलों के अभिलेखागार में बस्ताबरदार, अनुसेवक की तैनाती किए जाने आदि की मांग कर रहा है। मांगों को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ 25 अक्तूबर को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में धरना प्रदर्शन करेगा। तब भी सरकार न मानी तो 1 नवंबर को पूर्ण कालिक कार्यबहिष्कार का ऐलान संघ ने किया है। हरिद्वार तहसील में कार्य बहिष्कार में रजिस्ट्रार कानूनगो बिजेंद्र कुमार, सुरेंद्र तोमर और तहसील लक्सर आलोक खरे शामिल रहे।
Previous Post Next Post