रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- अमर बलिदानी मेज़र आशाराम त्यागी सेवा संस्थान द्वारा  जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी जी महाराज का स्वागत समारोह प्रीतम फार्म गोविन्दपुरम पर आयोजित किया इस अवसर पर संस्थान के महामंत्री अक्षय त्यागी मोरटा ने बताया कि सत्य सनातन वैदिक धर्म और संस्कृति के अनुयायियों के लिए अत्यधिक हर्ष का समाचार है कि दशकों से हिन्दुओं के अस्तित्व की रक्षार्थ अपना यथासंभव सम्पूर्ण समय  तन-मन-धन सहित समर्पित रखने वाले क्रांतिकारी धर्मयोद्धा यति नरसिन्हानन्द सरस्वती जी महाराज को उनके अथक संघर्षपूर्ण तपस्वी जीवन के प्रति संत समाज ने उन्हें इस्लामिक आतंकवाद /जिहाद के विरूद्ध और अधिक ओजस्विता-तेजस्विता के साथ अग्रसर बने रहने के लिए सुप्रसिद्ध जूना अखाडे का महामंडलेशवर की अति विशिष्ट उपाधि से सुशोभित किया है। 

इस अवसर पर भक्तगणों को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी जी ने कहा था कि पंचदसनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महापुरुषों जिनमें आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज,अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हरिगिरि जी महाराज,स्वामी प्रेम गिरी जी महाराज तथा अन्य महापुरुषों ने दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर स्वामी नारायण गिरी जी के अनुरोध पर सनातन धर्म की रक्षा के लिये धर्म के शत्रुओं से लड़ने के लिए मुझे जूना अखाड़े में शामिल किया है और मुझे बलिदान देकर युवा हिन्दुओ को बलिदान देना सिखाने का आदेश दिया है। यदि माँ और महादेव की मुझ पर कृपा रही तो मैं कुछ भी करके अपने गुरुजनों के आदेश को पूरा करूँगा।                                           
इस अवसर पर बसंत त्यागी प्रभारी नोएडा महानगर भाजपा, राजेंद्र त्यागी पार्षद, प्रमोद त्यागी पूर्व पार्षद संस्थान के अध्यक्ष नीरज त्यागी कोषाध्यक्ष संजय बहेड़ी कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश त्यागी गल्हैता नरेन्द्र काकडा विशाल त्यागी अंतरिक्ष त्यागी पंकज त्यागी एड लोकेश त्यागी बृजेश त्यागी बौहंजा सचिन त्यागी अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा से जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी महामंत्री मुकेश त्यागी महानगर अध्यक्ष अजय त्यागी महामंत्री पुनित त्यागी दिल्ली त्यागी समाज अध्यक्ष सुनील त्यागी हिन्दू स्वाभिमान से अनिल यादव (छोटे नरसिंहानंद) , पहलवान राजेश यादव, विनोद सर्वोदय जी  प्रीतम फार्म के मालिक एड उदयवीर सिंह व चौ धनवीर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता अ भा त्यागी ब्राह्मण सभा के संरक्षक आशाराम त्यागी ने की व  संचालन अक्षय त्यागी मोरटा ने किया।
Previous Post Next Post