सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- आरसीसीवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने एनएसएस के अंतर्गत नुक्कड नाटक का आयोजन किया। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। नुक्कड नाटक के माध्यम से छात्राओं ने महिलाओं पर होने वाले तेजाबी हमले व घरेलू हिंसा की भयावहता को दर्शाया व लोगों से यह सब रोकने की अपील की। जागरूकता रैली में शामिल छात्राएं महिलाओं को सशक्त करना है, मानवता में नया रंग भरना है तथा महिलाओं ने ठाना है महिला सशक्तिकरण को अपनाना है जैसे नारे लगाते हुए चल रही थीं। उन्होंने पोस्टर बनाकर भी लोगों को जागरूक किया। 

कॉलेज के सीईओ आदित्य कॉल, प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला रजिस्ट्रार शशि खन्ना ने कहा कि नारी किसी से कम नहीं है। अतः उसे जागरूक होना होगा और मजबूत बनकर खुद को हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करना होगा। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कॉलेज द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गीतांजलि, अंजू सिंह, शिखा तिवारी, हिमानी त्यागी, नेहा माहेश्वरी आदि ने भी सहयोग दिया।
Previous Post Next Post