रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- सदन में पारित किए गए प्रस्ताव को जिसमें गाजियाबाद नगर निगम के अस्थाई/ ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ाया गया था जोकि महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के निर्देशानुसार दीपावली शुभ अवसर पर अक्टूबर माह का वेतन बढ़ा कर दिया जाएगा।
गाजियाबाद नगर निगम के यूनियन पदाधिकारियों द्वारा उक्त कर्मचारियों की मांग को आगे बढ़ाया गया जिस आधार पर माननीय सदन के निर्णय अनुसार ठेका श्रमिक मालियों व ठेका श्रमिक ड्राइवरों का का वेतन नियमानुसार बढ़ाया गया हैl 

वेतन वृद्धि के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी ठेका श्रमिक कर्मचारियों की बढ़ाई गई है आगे भी योजनाएं ठेका श्रमिक कर्मचारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाई जा रही है जिससे गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों में सहयोग करने वाले ठेका श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा स्वयं ठेका श्रमिक कर्मचारियों के समीप जाकर अवगत कराया कि सदन में लिए गए निर्णय अनुसार अक्टूबर माह का वेतन बढ़कर मिलेगा, साथ ही नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित ठेका श्रमिक कर्मचारियों से किसी भी परेशानी हेतु सीधे संपर्क करने हेतु कहा, उपस्थित गाजियाबाद नगर निगम की समस्त कर्मचारियों द्वारा नगर आयुक्त का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
Previous Post Next Post