रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन एवम सिविल डिफेंस गाजियाबाद के वार्डनो ने बाल्मिकी जयंती मनाई। सिविल डिफेंस गाजियाबाद ने जिलाधिकारी/नियंत्रक  के आदेश तथा चीफ वार्डन ललित जायसवाल के निर्देश पर बाल्मिकी रामायण व भजन संध्या का आयोजन किया। आज शाम 4 बजे से हापुड़ रोड स्थित मीनामल धर्मशाला में राम मंदिर में बाल्मिकी रामायण का पाठ किया गया। 

पाठ दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्य नित्यानंद ने किया तथा महंत विजय गिरी ने राम के भजन गाए। इससे पूर्व मुख्य अथिति अपर जिलाधिकारी (नगर) विपिन कुमार सिंह ने राम दरबार को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप नियंत्रक अशोक गौतम,डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल,सहायक उप नियंत्रक संजय गर्ग,डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा,पोस्ट वार्डन राजन गुप्ता, संजय शर्मा, देवकी नन्दन शर्मा, अक्षय जैन,स्टाफ ऑफिसर सुनील गर्ग ,आईसीओ श्रीमती भारती गर्ग , दीपक अग्रवाल तथा काफी संख्या में सैक्टर वार्डन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post