रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आज प्रेसवार्ता में देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में धर्म और नफरत का करोबार कर रही है। जबकि, रालोद प्यार का संदेश देते हुए प्रदेश में लगातार भाईचारा सम्मेलन आयोजित कर रही है। भाजपा समाज में आग लगाने का काम कर रही है जबकि रालोद लगातार रालोद उसे बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी और वो प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने काम करेगा।

प्रेसवार्ता में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को रालोद लखनऊ में अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र तैयार करने लिए एप बनाकर जनता से राय जानी गई, समिति का गठन किया गया और ग्राम प्रधानों का मशवरा भी लिया गया। उसके आधार पर किसानों नौजवानों छात्रों महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को लेकर यह संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संकल्प पत्र को लेकर रालोद के कार्यकर्ता 1 नवंबर के बाद से जनता के बीच जाएंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। 

भाजपा पर आरोप लगाते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 2014 में स्मार्ट सिटी बनाने का वायदा करके सत्ता में आने वाली भाजपा ने आज शहरों को स्लम बना दिया है। इससे बहेतर प्रदेश में गांवों की स्थिति है। उन्होंने बताया कि रालोद के संकल्प पत्र में सफाई व्यवस्था भी प्राथमिकता पर होगी। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद के सत्ता में आने पर पुलिस व्यवस्था में भी सुचार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना में सरकार ने नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया साल में दो करोड़ रोजगाद देकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार देश के पूर्व

प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा चुनाव परिणाम आने के बाद रालोद गठबंधन के बिना प्रदेश में सरकार नहीं बन पाएगी 2022 में जिन पार्टियों के साथ भी रालोद का गठबंधन होगा जो योगी सरकार को बेदखल करने का काम करेगा 

प्रेसवार्ता में चौधरी तेजपाल सिंह, मनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राधे महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी गुल्ल प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी सामंत सेखरी, इंद्रजीत सिंह टीटू, रविन्द्र चौहान, ओढा त्यागी आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post