रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद इकाई ने संगठन के विस्तार हेतु जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू भाई एवं महानगर संजय गोयल के द्वारा महानगर महामंत्री पद के लिए हरमीत बक्शी,उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, कृष्ण ठाकुर, मिडिया प्रभारी गौरव शर्मा , मंत्री पद के लिए सूरज कुमार गोस्वामी का मनोनयन किया गया। उपरोक्त मनोनयन किए जाने पर महानगर अध्यक्ष संजय ने शीर्ष नेतृत्व व अपनी ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार में आगमन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

प्रदेश महामंत्री व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप चौधरी ने सभी के मनोनयन पर हर्ष जताते हुए उम्मीद जताई कि आप सभी व्यापारियों के हितार्थ सदैव संघर्षशील रहते हुए अन्य व्यापारियों को भी संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने व्यापारियों के मनोनयन पर खुशी जताई और कहा इनके द्वारा निश्चित ही संगठन को मजबूती मिलेगी।
 
गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने अपने पूरे समर्थन व सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी टीम भावना से काम करने का जज़्बा लेकर हर कदम पर साथ चलने के लिए हमेशा तत्पर रह कर अपने कार्य को अंजाम दें। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह राष्ट्रीय व्यापार मंडल के निर्देशों के तहत सदैव व्यापारियों के लिए संघर्षशील रहते हुए मिले दायित्व निर्वाहन पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे।
Previous Post Next Post