सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में नवरात्रि व विजयदशमी का पर्व ऑनलाइन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने पपेट से रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया और सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रभारी मीनाक्षी पाठक ने बच्चों व अभिभावकों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश व सच्चाई का प्रतीक है। 

हमें इस पर्व पर सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलना का प्रण लेना चाहिए, तभी हम समाज, देश व पूरे विश्व को एक कुटुम्ब के रूप में बना पाएंगे और आपसी एकता व सौहार्द को मजबूत कर पाएंगे। स्कूल के कक्षा एक से कक्षा तीन तक के बच्चों ने पपेट से भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, कंुभकरण, मेघनाद आदि पात्रों तथा मां के नौ स्वरूप बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा 4 व 5 के बच्चों ने डांडिया नृत्य किया। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने देवी स्तुति व श्लोकोच्चारण किया।
Previous Post Next Post