रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का जिलाध्यक्ष नूर हसन चौधरी को बनाए जाने पर प्रसपा के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस मौके पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की परिवर्तन यात्रा बागपत से लोनी होते हुए घंटाघर रामलीला मैदान में समाप्त होगी।

वरिष्ठ नेता नाहर सिंह यादव ने कहा कि देश प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। एमपी के अलावा लखीमपुर खीरी में बेगुनाहों पर वाहन चढ़ाकर मौत के घाट उतार देना सरकारों की मंशा को दर्शाता है। जिधर देखो उधर त्राहि त्राहि मची हुई है, बहन बेटियां सुरक्षित नही है, भाजपा शासित राज्यों में गुंडाराज कायम है। रोजाना हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं मगर इधर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं है। यदि प्रसपा की सरकार बनीं तो प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा होगा।
Previous Post Next Post