रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2022 की सफलता के लिए अपना संगठनात्मक शंखनाद कर दिया है। जिसका स्पष्ट नज़ारा गाजियाबाद मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज के सभागार में 8 चरणों में अलग अलग पहलुओं पर सम्बंधित कार्यकर्ताओं की सेमिनार में देखने को मिला। सेमिनार को अलग अलग विषय व वर्ग से सम्बद्ध करते हुए संगठन का पाठ पढ़ाने भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु पहुंचे। भाजपा बैठक की शुरुवात चुनावी समर के प्रदेश सह प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय नेता कैप्टन अभिमन्यु ने दीप प्रज्वलन कर सामुहिक वन्दे मातरम् के गीत गायन के साथ की। 

बैठक की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रस्तुत की। निगम निकाय बैठक का संचालन पार्षद साक्षी नारंग ने किया।पहली बैठक में मुख्य वक्ता कैप्टन अभिमन्यु के साथ मंचासीन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, चेयरमैन विकास तेवतिया, रीना भाटी, रंजीता धामा, अशोक माहेश्वरी, सदन उप नेता राजेंद्र त्यागी, वरिष्ठ पार्षद अनिल स्वामी उपस्थित रहे। सभी के परिचय के उपरांत पूर्व में तय कार्यक्रमानुसार पहले सत्र की बैठक नगर निगम एवं निकाय के शीर्षक के साथ पार्टी से जुड़े निगम सदन, नगर पालिका, नगर पंचायत में निर्वाचित, चेयरमैन, पार्षद,नामित पार्षद, सभासद व स्थानीय प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजक के साथ चुनावी रणनीति के मातहत बातचीत की। 

इसी कड़ी में दूसरी बैठक जिला महानगर के पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ, तीसरी बैठक महानगर व जिले में पूर्व पदाधिकारी पूर्व जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपाईयों के साथ चुनावी समर में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सम्पन्न हुई। सुबह 11 बजे से पहली बैठक शुरू होकर दोपहर के भोजन तक बैठक के 3 चरण समाप्त हुए। बैठक का समापन धन्यवाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा किया गया।

भोजनोपरान्त एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसको प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने योगी सरकार के सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकाल के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया भाजपा अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व योगी की लोकप्रियता के आधार पर 350 का आंकड़ा पार करेगी। आज उत्तरप्रदेश खुद विकास और नेतृत्व शैली का उदाहरण बन चुका है वह खुद गुजरात के उदाहरण तक पहुंच गया है। यह सब योगी के नेतृत्व से सम्भव हुआ है। प्रेस वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी जिला मीडिया प्रभारी धंजय खारी, सह मीडिया प्रभारी नीरज गोयल जयकमल अग्रवाल, आकाश तायल उपस्थित रहे।

भाजपा की संगठनात्मक बैठक का सिलसिला जारी रखते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने चौथे चरण की बैठक जिला महानगर संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ, पांचवीं बैठक समन्वय समिति- कोर कमेटी के पदाधिकारीगण के साथ, छठी बैठक सरकार में समायोजित कार्यकर्ताओं निगम,बोर्ड में नामित कार्यकर्ताओं व सरकारी वकील के साथ, सातवीं बैठक सहकारिता विभाग- जिले में सहकारिता विभाग में निर्वाचित कार्यकर्त्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला महानगर संयोजक सह संयोजक के साथ और इस संगठनात्मक बैठक का आखिरी आठवां सत्र जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख के साथ चुनावी ताना बाना तैयार करते हुए क्षेत्र के आमजन का रुख स्पष्ट करने को की गई। भाजपा द्वारा रात्रि 8 बजे तक चली इन 8 बैठकों से ये स्पष्ट दिखाई पड़ता है कि उसके परिवार का कोई भी सदस्य, नेता में से मिशन 2022 विजय अभियान में अपनी अपनी आहुति देने से कोई छूटे न कोई रूठे ना। सभी आगुंतकों का महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा आभार प्रकट किया गया।
Previous Post Next Post