रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- योगी सरकार के आह्वान पर श्रम विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की प्रमुख उपस्थिति में 2306 जोड़ो के सामूहिक विवाह समारोह में वर्चुअल माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडाल में आए। समस्त जोड़ों को आशीर्वाद के लाईव प्रसारण द्वारा, सांसद जनरल वीके सिंह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा,समस्त जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में गाजियाबाद स्कूल कमला नेहरू नगर के मैदान में भव्य पंडाल लगाकर समस्त जोड़ों का विवाह संपन्न कराने के लिए भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का अभिवादन के साथ आभार प्रकट किया।

ज्ञात हो 2306 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी प्रसाद मौर्य ( मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय) अध्यक्षता जनरल वीके सिंह (केंद्रीय राज्य मंत्री नगर विमानन सड़क परिवहन और राजमार्ग) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल गर्ग (राज्य मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) एवं आशा शर्मा महापौर गाजियाबाद तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप रघुराज प्रताप सिंह (अध्यक्ष बीओसीडब्ल्यू परामर्श दात्री समिति) एवं पंडित सुनील भराला अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद एवं गरिमामय उपस्थिति डॉक्टर अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद,

सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद, अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, डॉ मंजू शिवाच विधायक मोदीनगर,नंदकिशोर गुर्जर विधायक लोनी, दिनेश गोयल सदस्य विधान परिषद, ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर जिला अध्यक्ष आदि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की देखरेख में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के दिशा निर्देशन में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के भीम शर्मा की अहम भूमिका रही।
Previous Post Next Post