शहर की बड़ी हस्तियों ने किया "इंद्रधनुष" का विमोचन


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक विभु बंसल के पिता स्व. सुरेश बंसल की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके काव्य संग्रह "इंद्रधनुष" का विमोचन एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन कविनगर के लायंस क्लब ऑडिटोरियम में हुआ। सैकड़ों श्रोताओं ने देर रात तक विजेंद्र सिंह परवाज़, विनीत चौहान, डाॅ प्रवीण शुक्ल, दिनेश रघुवंशी, राज कौशिक, वागीश दिनकर, डाॅ रुचि चतुर्वेदी, पीयूष कांति और सतीश वर्धन की रचनाओं का आनंद लिया। 

बंसल साहब की तीनों पुत्रियों प्रीति, आरुषि व आयुषी व पुत्रवधु शिल्पी ने बंसल साहब का लिखा एक गीत गाकर सब की आंखें नम कर दीं। इस अवसर पर बंसल साहब के काव्य संग्रह इंद्रधनुष का विमोचन राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मेयर आशा शर्मा, सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक गोयल, मुराद नगर के विधायक अजीतपाल त्यागी और करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार शक्ति संदीप सिंघल ने किया। 

इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं विभु बंसल के मित्र संदीप गोयल, सौरभ कंसल, राकेश मोहन गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, सतीश चंद मित्तल, गौरव गर्ग, सचिन कोहली, अनिल सावरिया पुनीत गुप्ता एवम सभी परिजन एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम उपरांत सभी ने भोजन ग्रहण किया विभु बंसल ने हृदय की गहराई से सब का आभार व्यक्त किया
Previous Post Next Post