रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के 2 दिन दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज हरिद्वार में पहुंच कर केजरीवाल रोड शो द्वारा अपनी ताकत दिखाएंगे। आम आदमी पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे में आज हरिद्वार पहुंचकर रोड शो करेंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल प्रेस वार्ता करेंगे।                                            
केजरीवाल इस बार उत्तराखंड दौरे पर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संभव है आज हरिद्वार दौरे में वह कुछ नया ऐलान कर सकते हैं। केजरीवाल के हरिद्वार दौरे को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में देहरादून और हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं इस बार हरिद्वार पहुंचकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे।                                                               

इससे पूर्व मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने देहरादून और उत्तरकाशी के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री सीट से प्रत्याशी घोषित किया था।
Previous Post Next Post