सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दीपावली का पर्व ऑनलाइन मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों भाग लेकर अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रभारी मीनाक्षी पाठक ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि खुशी व उल्लास का पर्व दीपावली  भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाया जाता है। 

यह पर्व हमें आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने और इसके लिए पटाखों से दूर रहने की अपील भी की। स्कूल की प्रत्येक कक्षा में अलग-अलग आनलाइन गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई और वंदनवार आदि बनाकर भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
Previous Post Next Post