रिपोर्ट :- विकास शर्मा

गाजियाबाद :- धर्म नगरी हरिद्वार में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमणशील जमात का शुभारंभ ढोल नगाड़ों के साथ विष्णुघाट स्थित नानक वाडा आश्रम में उत्सव के रूप में श्री गोला साहिब का विधिवत रूप से पूजा- अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से श्री महंत महेश्वर दास जी महाराज, श्री महंत अद्बुधानन्द जी महाराज, श्री महंत रविन्द्र दास जी महाराज, श्री महंत सुखदेवानंद महाराज द्वारा महंत गुरुदेव मुनि महाराज को तिलक, चादर स्वरूपा देकर सम्मानित किया गया।                                        

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की यह भ्रमणशील जमात पूरे भारत वर्ष का भ्रमण कर 12 साल के उपरांत नानक वाड़ा आश्रम में पहुँची, जिसका स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भ्रमणशील जमात का स्वागत करते पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, समाजिक कार्यकर्ता रविश भटीजा, डॉ संजय पालीव देवेंद्र शर्मा मनोज बेदी, रामेश्वर ठाकुर, राघव बेदी, राहुल दीक्षित, मनोज दीक्षित, पंडित सोनू वशिष्ठ, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव नलिनी दीक्षित, पिंकी कुमार, गजेंद्र सैनी, नितिन चोपड़ा, अभिषेक गुप्ता, सनी बेदी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Previous Post Next Post