रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन इंस्टिट्यूट चार्टर्ड अकाउंटेंटस ऑफ इंडिया एवं लोक प्रहरी एक सामाजिक संस्था के साझा तत्वाधान में किया गया। हिंदी भवन में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे भारत के सात राज्यों से आई 16 जिलों की सीए क्रिकेट टीम के कप्तान व उप कप्तान को मंच पर बुलाकर मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा व आई सी आई के केंद्रीय अध्यक्ष सीए  निहार एम जम्बूसरिया के द्वारा सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर की गई। साथ ही साथ आगामी 19 नवम्बर को होने वाले फाइनल पुरूस्कार वितरण की ट्राफी का अनावरण भी किया गया। फाइनल में ट्राफी व पुरूस्कार वितरण यूथ आइकोन भाजपा नेता फिक्की सदस्य नीरज सिंह द्वारा किया जायेगा।

मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में कहा मैंने कवियों में राष्ट्रभक्ति और श्रीराम के विषय को आधार मानकर काव्य पाठ करने के दर्शन से ही पूरे देश में राष्ट्र प्रेम की झलक के साथ श्री राम की जन्मभूमि वाले प्रदेश का वासी होने के गौरव का ऐहसास किया है। वास्तव में कवि सरकार और देश के लिए आईना है जिसके मैंने कवि सम्मेलन में साक्षात दर्शन किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज नारायण शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के द्वारा की गई। 

विशिष्ट अतिथि संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष भाजपा,आशा शर्मा महापौर गाजियाबाद, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बलदेव राज शर्मा,अजय शर्मा प्रदेश संयोजक भाजपा,मान सिंह गोस्वामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,अनिल खेड़ा जी विधानसभा प्रभारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक सीए आदित्य गुप्ता अध्यक्ष आईसीएआई गाजियाबाद ब्रांच ने बताया ऑल ओवर इंडिया से सीए क्रिकेट टीम गाजियाबाद आई हुई हैं उनके मैच यहां चल रहे हैं । खेल खिलाड़ी और मनोरंजन का आन्नंदमय सामंजस्य स्थापित करने हेतु तथा सभी खिलाड़ियों को भारतीयता के दर्शन देने के उद्देश्य से इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर अशोक नागर अध्यक्ष लोक प्रहरी एक सामाजिक संस्था ने बताया हमारा उद्देश्य पूरे देश से आए क्रिकेट खिलाड़ियों को गाजियाबाद के सभ्य सांस्कृतिक मंच से रूबरू कराकर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के माध्यम से उनके गाजियाबाद आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाया जा सके।

कवि सम्मलेन में काव्य रसधारा के साथ कवि सुरेश अलबेला, कवि गौरी मिश्रा , कवियत्री मुमताज नसीम, शायर राज कौशिक, कवि अमित शर्मा,कवि, कवियत्री श्वेता सिंह , कवियत्री शुभम त्यागी, कवि पीयूष मालवीय , कवि संजय कुशवाहा, कवि रामदिलावर, कवि पंकज शर्मा, कवियत्री वैशाली मित्तल उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन के मंच संचालन का कार्य ओज कवि अमित शर्मा द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन के दौरान सभी कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध करने का काम किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मोहित बेनिवाल के द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम को गाजियाबाद में वैक्सीनेशन के कार्य में सरकार के साथ अभूतपूर्व सहयोग करने पर सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रिय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल,पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,संदीप त्यागी आदि को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में आईसीएआई के चेयरमैन सीए आदित्य गुप्ता, वॉइस चेयरमैन सीए करण गर्ग, सचिव सीए अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण कुमार सिंघल, विशेष सदस्य सीए मानसी गर्ग एवं कवि सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर अशोक नागर तथा प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप चौधरी व बालकिशन गुप्ता ने सभी कवियों, अतिथियों तथा मीडिया बन्धुओं एवं समस्त सीए क्रिकेट टीम का आभार जताया।
Previous Post Next Post