रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष रमेश ढींगरा के निर्देशानुसार शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन की एक आवश्यक बैठक आरके बैंक्विट हॉल गाजियाबाद में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश ढींगरा ने कहा पंजाबी अब कमजोर नहीं है वह लगातार मजबूत हो रहा है आज प्रदेश में पंजाबी संगठित हो रहा है। और जल्दी ही उसकी गूंज प्रदेश में चारों तरफ सुनाई देगी। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष के संदेश को समस्त प्रदेश में भेजने के लिए सारी इकाइयां तत्परता से तैयार रही। 

बड़ी घोषणा
गाज़ियाबाद से अशोक मोंगा, सुनील मिगलानी, कमल सेखरी, मलकीत सिंह जस्सर को संगठन का संरक्षक बनाया गया। अजय कालरा को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया जो उन्होंने सहर्ष सेवा के लिए ग्रहण किया। आगरा से आए संगठन के चेयरमैन सर्व प्रकाश कपूर शोकी ने भी अपने संबोधन में पंजाबियत और बिरादरी की मजबूती की बात कही मुरादाबाद से पहुंचे विनोद गुंबर एवं बिंदु अरोड़ा ने भी अपनी हुंकार से सभागार को रोमांचित कर दिया। बुलंदशहर से नीति और खुर्जा से मनमोहन ने संगठन की सेवा की शपथ ली। मुजफ्फरनगर राजीव ग्रोवर एवं विजय वर्मा ने संगठन की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यभार अपने ऊपर लिया बरेली से आए मनोज अरोड़ा एवं पिंका ने प्रदेश के समस्त सदस्यों को आश्वस्त किया कि वह अपनी सेवाएं 24 घंटे संगठन को देंगे। सहारनपुर से पहुंचे ओजस्वी वक्ता महेश नारंग ने पूरी सभा में जोश भर दिया वही राधे श्याम जिलाध्यक्ष सहारनपुर ने अपनी बात रखते हुए राजनीतिक भागीदारी पर बल दिया चंदौसी से आए सतीश अरोड़ा ने सबसे पहले अपने आप को सुधारने पर बल दिया। 

रामराज से आए अमित कक्कड़ ने कहा युवा क्रांति आज पंजाबी समाज की जरूरत है आगरा के रोहित कात्याल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष,गाज़ियाबाद के सामंत सेखरी को महासचिव, खुर्जा से करण गुलाटी, मोदीनगर से संजीव चौधरी, संजय नय्यर, खुर्जा से करण गुलाटी हिमांशु थापर को भी संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। युवा प्रतिनिधियों ने भी संगठन में युवाओं की प्रतिभा गीता बढ़ाने की बात कही पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय ग्रोवर ने कहा पंजाबी संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश में निश्चित ही एक ताकत बनकर उभरेगा और अगले चुनाव में पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश में पंजाबी अपनी ताकत जरूर दिखाएगा। 

महिला शक्ति के रूप में साक्षी नारंग को पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राकेश बबेजा, सरदार परमजीत सिंह पवन पाहवा, गाजियाबाद कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया
सभा को हापुड़ से राकेश अरोड़ा गाजियाबाद से राकेश बाटला मोदीनगर से लोकेश डोडी राजकुमार खुराना मेरठ विजय राठी बुलंदशहर से बलदेव राज वाधवा खुर्जा से अश्वनी खट्टर ने संबोधित किया। मंच का संचालन प्रदेश संयोजक पंकज जोली एवं प्रदेश संयोजक ललित अरोड़ा ने मिलकर किया। 

इस अवसर पर राकेश सेठी राज धींगरा लवनीश गई हेमंत चावला सरदारगढ़ से हरजीत सिंह खुर्जा जगदीश अरोड़ा करेली अतुल खेड़ा गाजियाबाद युवा अध्यक्ष अंकुर अरोड़ा युवा जिला महासचिव हिमांशु थापर मोदीनगर युवा महासचिव गुरमीत सिंह हरेंद्र अरोड़ा उर्फ शेरा, जगदीश मदान, महिला अध्यक्ष मोदीनगर शालिनी नय्यर सीमा अरोड़ा खुर्जा से तनु चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से हेमंत चावला, अमित टंडन राजू ढींगरा राजकुमार मेहंदी रत्ता नरेश ढींगरा अमोल खत्री दीपक मक्किन ने सहयोग दिया।
Previous Post Next Post