गिरीश त्यागी

◼️एक साल से फरार चल रहा था भाजपा विधायक का भाई


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- भाजपा विधायक के मामा नरेश पाल त्यागी की हत्या में एक साल से ज्यादा से फरार चल रहे भांजे गिरीश त्यागी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में समर्पण कर दिया। गिरीश त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक नरेश पाल त्यागी का पुत्र शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा चुका था। जिसको लेकर वह कोर्ट तक की शरण में पहुंचा था। यदि गिरीश त्यागी कोर्ट में सिरेंडर न करता तो उसकी चल अचल संपत्ति की कुर्की की तैयारी भी पूर्ण कर ली गई थी। जिसके चलते गिरीश त्यागी ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सिरेंडर कर दिया। 

आपको बता दें कि 9 अक्तूबर 2020 को स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने लोहिया नगर में रहने वाले भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सत्तारुढ पार्टी के विधायक का मामा होने के कारण मामला सुर्खियों में था। जिसकी छानबीन करते हुए पुलिस ने 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद जितेन्द्र त्यागी को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि नरेश पाल त्यागी की हत्या किसी और ने नही बल्कि भांजे गिरीश ने ही कराई थी। सूत्रधार के रूप में गिरीश त्यागी का नाम आने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए मगर उसका पता ही नहीं चल सका की वह है कहां। पुलिस के मुताबिक उसी समय से गिरीश त्यागी की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह भूमिगत हो गया था। यहां तक कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी गिरीश ने ना तो पुलिस के सामने पेश हुआ और ना ही न्यायालय में सिरेंडर किया था। अदालती आदेश पर पुलिस ने गिरीश त्यागी की चल अचल संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए थे। गिरीश त्यागी यदि आज कोर्ट में सिरेंडर न करता तो उसके घर की कुर्की की जाती।
Previous Post Next Post