◼️जल्द से जल्द कराएं कूड़े का निस्तारण नहीं तो आंदोलन करने को विवश होंगे शहरवासी: ललित चौधरी


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- आम आदमी पार्टी गाजियाबाद के युवा जिला अध्यक्ष ललित चौधरी के नेतृत्व में नगर आयुक्त को एक ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया कि शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे, घरों के सामने गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। जिस कारण शहरवासियों का गंदगी से बुरा हाल हो गया है । बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। और इस बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा और भी अधिक बढ़ गया है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शहरवासियों का जीवन मुश्किल में पड  जाएगा। 

युवा जिला अध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि नगर निगम गाजियाबाद में लगातार करीब 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का राज रहा है लेकिन आज तक सिवाय घोटालों और भ्रष्टाचार के शहर में विकास के लिए कोई कार्य भारतीय जनता पार्टी के इन नेताओं ने नहीं किया है। अगर भारतीय जनता पार्टी के नेता शहर के विकास के लिए कोई कार्य करते तो आज शहर वासियों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। वर्तमान में भी भारतीय जनता पार्टी की महापौर साहिबा ने अपने 4 साल के कार्यकाल में केवल दुकानों और शोरूमों के फीता काटने के अलावा कोई अन्य विकास कार्य नहीं किया है। अगर किया होता तो आज कूड़े का जगह-जगह इस प्रकार से ढेर लगा हुआ ना होता।
 
शहरवासियों ने लगातार भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने शहर वासियों के साथ विश्वासघात ही किया है। 
नगर की महापौर को नगर का प्रथम नागरिक माना जाता है जिसकी जिम्मेदारी शहर के विकास, साफ-सफाई एवं शहरवासियों को सभी प्रकार की सुख-सुविधाओं का ध्यान भी रखना होता है, जिसके लिए शहरवासी नगर निगम को टैक्स के रूप में सहयोग भी करते हैं। लेकिन सुविधाएं और विकास कराना तो दूर महापौर की इस गैर जिम्मेदारी के कारण आज शहर वासियों का जीवन खतरे में पड़ गया है। हमारा शहर की महापौर से यह आग्रह है कि शहरवासियों ने जिस विश्वास के साथ आप को महापौर बनाया आप उस विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए, इसलिए आपको जनता के बीच आकर शहरवासियों से माफी मांगते हुए इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही नगर आयुक्त से हम यह आग्रह भी करना चाहते हैं कि जल्द से जल्द कूडे के निस्तारण की कोई व्यवस्था कराएं अन्यथा हम सभी शहरवासी नगर-निगम प्रशासन की इस घोर लापरवाही के विरोध में आंदोलन करने पर विवश होंगे।
  
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के संगठन अध्यक्ष अभिषेक सीकरी युवा जिला महासचिव मनोज गोयल, मुकेश प्रजापति, युवा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, गाजियाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष रितिक शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष वसीम मलिक, अतुल, दीप, देवेंद्र कुमार वैद्य विधानसभा सचिव लोनी पूर्वांचल विंग, सुनील राजपूत, शिवानी, पल्लवी, अंजना सहित दर्जनो कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post