सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- राजस्थान समाज द्वारा आरडीसी में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह का आकर्षण रामायण आधारित नृत्य नाटिका रही। दीपावली समारोह का शुभारंभ गणेश वन्दना से हुआ। मृदु अग्रवाल व मेघना बंसल ने नृत्य की प्रस्तुति दी। डाक्टर एस सी शर्मा व सीमा शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। रामायण आधारित नृत्य नाटिका को सभी ने बहुत पसंद किया। नाटिका की सूत्रधार डॉक्टर मधु पोद्दार थीं। नाटिका में संस्था के सदस्यों डॉ आर के पोद्दार, डॉ सुभाष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राकेश तिवारी, मनोज लाठ, डॉ मधु पोद्दार, अनिता नेवटिया, नीतू तिवारी, आयुष अग्रवाल ने मुख्य भूमिका अदा की। संस्था के सचिव  के एन अग्रवाल ने सभी का स्वागत व उपाध्यक्ष डॉ सुभाष अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन उत्तम अग्रवाल व मेघना बंसल ने किया। समारोह के आयोजन में राजस्थान समाज के संरक्षक अनिल नेवटिया व अध्यक्ष डॉक्टर आर के पोद्दार का विशेष योगदान रहा।
Previous Post Next Post