रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- श्याम परिवार मस्त मंडल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता का आयोजन नवयुग मार्केट उडुपी रेस्टोरेंट्स में किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संस्था के प्रधान सुशील गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम परिवार मस्त मंडल अपना चतुर्दश 14 वा वार्षिक उत्सव 26 दिसंबर दिन रविवार को घंटाघर रामलीला मैदान में करने जा रहा है जिसमें इस बार मुख्य आकर्षण राम मंदिर अयोध्या का मॉडल दरबार में बाबा श्याम को सजाया जाएगा कार्यक्रम में भक्तों के लिए विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम का श्रृंगार विशेष आलौकिक फूलों से किया जाएगा बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद एवं सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादम की व्यवस्था की गई है। 

महामंत्री शरद जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध कलाकार कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ संजय मित्तल कोलकाता मनोज शर्मा इंदौर श्रीकांत शर्मा कोलकाता नितिन मित्तल दिल्ली बाबा को अपने भजनों के माध्यम से रिझाएंगे संस्था के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि कोरोना के संस्था द्वारा कोविड-19 का पालन किया जाएगा सैनिटाइजर एवं मास की भी व्यवस्था की गई है आगे उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर आशा शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद दिनेश गोयल एमएलसी एवं शहर से सभी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने शहर के सभी बंधुओं से भी आग्रह किया कि आए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

प्रेस वार्ता में अमित गुप्ता अजय गुप्ता दीपगुप्ता सचिन गोयल पुनीत गुप्ता मनोज गुप्ता विकास पोद्दार सर्वेश सिंघल पराग पोद्दार विजय वाधवा गौरव जैन कपिल गुप्ता विनोद सिंघल सचिन मित्तल अनुराग गोयल विकास बंसल एवं संस्था के समस्त पदाधिकारी प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे
Previous Post Next Post