सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा कंबल वितरित करने का अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत बुधवार को सैकडों जरूरतमंदों कंबल बांटे गए। राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि समाज के लोग जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे रहते हैं और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए हर वर्ष कंबलों का वितरण करते हैं। 

बढती शीतलहर को देखते हुए संस्था ने इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिये कम्बल बांटने का निर्णय लिया और बुधवार से कंबल बांटने के अभियान की शुरूआत की। बुधवार को संस्था की पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सैकडों जरूरतमंदों को कंबल बांटे। सुशीला गुटगुटिया, सरला लाठ, रेखा भुवालका, रजनी खंडेलवाल, मंजू लड़िया, बेला अग्रवाल आदि ने कंबल बांटने में  सहयोग दिया।
Previous Post Next Post