रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने ऋतु खन्ना पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला सभा को समाजवादी महिला सभा में प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर जोरदार स्वागत किया इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व महानगर महासचिव आशा कुशवाह ने किया था। 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी राशिद मलिक समाजवादी पार्टी महिला सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्य मधु चौधरी महिला सभा की जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरण कालिया जिले की महासचिव आशा सचदेवा पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला सभा योगेश्वरी गुर्जर जिला सचिव शशि वर्मा विधानसभा अध्यक्ष साहिबाबाद अनीता सिंह शन्नो कुरैशी सौदान गुर्जर रवि यादव मनोज पंडित पूर्व महानगर अध्यक्ष जेपी कश्यप जीडीए बोर्ड मेंबर के सदस्य अग्रवाल आर पी यादव ने ऋतु खन्ना को शॉल पहनाकर पगड़ी पहनाकर तथा फूलों की बड़ी माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई वितरित करके अपनी खुशी का इजहार किया 

इस अवसर पर ऋतु खन्ना ने सभी का आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया तथा समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर ऋतु खन्ना ने बताया कि 2022 में पूर्णतया समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है  इस बार भाजपा का पूर्णतया सफाया होने जा रहा है
Previous Post Next Post