रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तवर द्वारा कैंप कार्यालय पर टैक्स विभाग के अधिकारियों सहित बैठक की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को टैक्स वसूली के लिए उत्साहित किया गया तथा समस्त जोनो से कर वसूली हेतु टारगेट फिक्स किए गए। नगर आयुक्त द्वारा वरिष्ठ प्रभारी कर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा मुख्य का निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा को निर्देशित किया गया।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से पहले  समस्त जोनल प्रभारियों को टारगेट दिया गया है कि अधिक से अधिक कर वसूली हेतु कार्यवाही को आगे बढ़ाएं ताकि लगभग 100 करोड़ रूपया कर वसूली के रूप में वसूला जा सके। नगर आयुक्त द्वारा प्रति सप्ताह टैक्स रिपोर्ट समीक्षा हेतु चाही है जिसके लिए बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।

मुख्य का निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त जोनल कार्यालय में जोनल प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है तथा वसुंधरा जोन और कविनगर जोन से पहले से अत्यधिक वसूली का टारगेट रखा जाएगा जिससे गाजियाबाद नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स जमा करने हेतु शहर वासियों की सहूलियत को देखते हुए ऑनलाइन व्यवस्था भी की जा चुकी है जिनका उपयोग कर शहर वासी जोनल कार्यालय में जाकर तथा ऑनलाइन भी अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं।
Previous Post Next Post