रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मेलन बुधवार को संजय नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जनता ने न केवल सराहा है, बल्कि पिछली सरकारों में हुए उनकी उपेक्षा को भी भलीभांति जाना है। नारी शक्ति किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है।
भाजपा सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए गए हैं। हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को कभी नहीं भूल सकते हैं। इस एक अभियान ने न केवल बेटियों की सुरक्षा और उन्हें पढ़ाने की भावना जागृत की, बल्कि इससे भ्रूण हत्या में भी भारी कमी आई है। मोदी सरकार हर कदम पर महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक और जिला अध्यक्ष अनिता मिश्रा के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, महापौर आशा शर्मा, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अतुल गर्ग, लज्जा रानी गर्ग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रेनू चंदेला और शक्ति सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित, अनीता शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनिया स्वरूप, महानगर उपाध्यक्ष रुचि गर्ग, बीना गौतम, अनुपमा श्रीवास्तव, राज जैन, पूनम सिंह, महानगर मंत्री पूनम चौधरी, सुषमा गंगवार, सुनीता सागर, उषा भाटी समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
Previous Post Next Post