रिपोर्ट :- विकास शर्मा


उत्तराखंड :- हरिद्वार क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में होने वाली विजय संकल्प महारैली में शामिल होने के लिए जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया।            

उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने के लिए कार्यकर्ताओं में नहीं बल्कि आम जनता में भी भारी उत्साह है। इस कारण जनपद से हजारों की संख्या में लोग अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने का अवसर गवाना नहीं चाहते। आज की यह रैली ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ कर नया कीर्तिमान स्थापित होगा।                                            

यह सर्व विदित है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है चाहे वह बाबा केदारनाथ मंदिर का पुनरुत्थान कार्य हो अथवा चारों धाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड के रूप में हो स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एम्स जैसे संस्थान देने का कार्य हो ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य या फिर आज प्रदेश को मिलने वाली 18000 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत हो सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह उत्साह आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का रिकॉर्ड और भाजपा का बहुमत साबित करने के लिए फलदाई सिद्ध होगा।
Previous Post Next Post