रिपोर्ट :- विकास शर्मा


उत्तराखंड :- हरिद्वार में प्रेम नगर आश्रम गंगा घाट पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु हादसे में मारे गए जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित सैन्य अफसरों को गंगा घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।                                                       
भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में प्रेम नगर आश्रम गंगा घाट पर हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी मृतकों को गंगा घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि इस हादसे में देश में शोक की लहर दौड़ गई है। यह दुर्घटना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। जनरल रावत उत्तराखंड की शान तथा देश के सच्चे सपूत थे। देश की सेना में रहते हुए उन्होंने सदैव सेना का मनोबल बढ़ाया। देश उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा। उनका सेना में योगदान भुलाया नहीं जा सकता।                                                                 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़ ने कहा कि हम मृतकों की आत्मा की शांति के लिए तथा ईश्वर से मृतकों के परिवार को इस असीम दुख सहन करने की प्रार्थना करते हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।  श्रद्धांजलि देने वालों में मंडल महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, पंकज गुप्ता, अवनीश जिंदल, प्रशांत किशोर, घनश्याम यादव, मृदुला सिंघल तथा रुचि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post