रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- आरडीसी राजनगर हनुमान मंगलमय परिवार व विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में एकाएक बढ़ती ठंड से दुबई मॉल सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच बीके शर्मा हनुमान परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल द्वारा कंबल वितरण किया। बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने समाजसेवियों ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। 

कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना हमारी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि हमने यह निश्चय किया कि जितना हो सके हम अब असहायों को ठंड से बचाने का प्रयास करेंगे झुग्गी झोपड़ी वह सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम। कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।

एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाजसेवियों ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। समाजसेवी तरुण छुटकारा मौजूद थे।
Previous Post Next Post