रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का गाज़ियाबाद में आज छठा दिन है। आज सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने वालों का तांता लगा है। आज सुबह सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग, मुरादनगर विधानसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट अजितपाल त्यागी, रालोद और सपा गठबंधन पर लोनी सीट से प्रत्याशी मदन भैया, मुरादनगर विधानसभा सीट पर सपा - रालोद प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, मुरादनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बिजेन्द्र यादव, लोनी विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी हाजी आकिल और सदर सीट से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी विशाल वर्मा, मुरादनगर विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी हाजी अयूब इदरीसी, लोनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यामीन मलिक व निर्दलीयों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
Previous Post Next Post