सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नामांकन के आखिरी दिन पांचों विधानसभा सीटों से 31 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। कांग्रेस ने साहिबाबाद सीट से संगीता त्यागी और मोदीनगर सीट से नीरज कुमारी प्रजापति को उतारा। आम आदमी पार्टी से गाजियाबाद सदर सीट से प्रत्याशी बनाए गए ललित यादव का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनकी जगह उनके परिवार के ही निमित यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। निमित ने अंतिम दिन कलक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा भरा। नामांकन के आठों दिनों में कुल 73 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 21 से 24 जनवरी को होगी। 27 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन है। 10 फरवरी को मतदान होगा।

शुक्रवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशी

गाजियाबाद :
नरेश कुमार राष्ट्रीय समाज पार्टी
पिंटू सिंह निर्दलीय
विवेक कुमार मिहिर सेना
निमित यादव आप
अमित शर्मा निर्दलीय
संजीव शर्मा निर्दलीय
सलमान याहिया आदर्श समाज पार्टी
अनिल मकवाना बहुजन मुक्ति पार्टी
साहिबाबाद
संगीता त्यागी कांग्रेस
अनिता ओझा राईट टू रिकॉल पार्टी
ओमपाल भारतीय हिंद फौज पार्टी
आजंकिया चौहान राष्ट्रीय जन जन पार्टी
जितेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी
भूपेंद्र नाथ जन अधिकार पार्टी
सच्चिदानंद निर्दलीय
गीतांजलि निर्दलीय
औरंगजेब निर्दलीय
मोदीनगर
नीरज कुमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वीरेंद्र कुमार पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
अनिल निर्दलीय
मुरादनगर
निर्मल स्वतंत्र जनता राज पार्टी
राजकुमार त्यागी विजय भारत पार्टी
सुनील नायर राष्ट्रीय लोक सर्वाधिकार पार्टी
वीरेंद्र कुमार पब्लिक पॉलिटकिल पार्टी
प्रभात कुमार शर्मा निर्दलीय
लोनी
जय प्रकाश दूबे सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी
महताब एआईएमआईएम
विनोद कुमार वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
सुमित निर्दलीय
Previous Post Next Post