सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- 400 करोड़ रुपये से अधिक लोन घोटाला मामले में पुलिस-प्रशासन ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को आरोपी लक्ष्य तंवर और उसके पिता अशोक कुमार की तुराबनगर स्थित एक करोड़ रुपये कीमत की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की संपत्ति भी जल्द ही कुर्क की जाएगी।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य तंवर पर बैंकों में साठगांठ कर 2012 से लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के 38 मामले दर्ज हैं। इनमें से 13 मामले नगर कोतवाली में दर्ज हैं। लोन माफिया लक्ष्य तंवर फर्जी तरीके से दस्तावेजों के आधार पर लोन लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। इसके जरिये आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली है।

लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के12 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिसमें सुनील कुमार, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरुण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल है। इसमें दो बैंककर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक करोड़ 80 लाख के वाहन भी होंगे कुर्क
एसपी सिटी ने बताया कि मामले से जुड़े लक्ष्य समेत 6 अन्य आरोपियों के करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये के वाहन भी कुर्क किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन से मंजूरी मिल गई है। तीसरी फाइल भी तैयार कर भेजी गई है और बैंक ने आरोपियों की जिन संपत्ति को बंधक बनाया हुआ उनकी कुर्की के लिए भी बैंक को पत्र लिखा गया है।
Previous Post Next Post