सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- बार एसोसिएशन के 9 पदों पर होने वाले चुनाव में अब कुल 50 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्क्रूटनी में 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए अब 2 और सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। 10 जनवरी को बार चुनाव के लिए मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना होगी। चुनाव का परिणाम भी उसी दिन देर रात तक आ सकता है।

चुनाव अधिकारी व बार अध्यक्ष मुनीष त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया की गई। इसके बाद अब 50 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अब केवल 11 उम्मीदवार हैं। चुनाव के सहसंयोजक एवं सचिव मनमोहन शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह 9 बजे से 5 5 बजे मतदान होगा। इसमें 2417 मतदाता वोट डालेंगे। उसी दिन शाम साढ़े पांच बजे से मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

अध्यक्ष पद : राजकुमार चौधरी, योगेंद्र कौशिक (राजू)।
सचिव पद : राजीव कुमार, आभाष कौशिक, स्नेह कुमार त्यागी, नितिन यादव।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : आदेश कुमार गर्ग, विजय कुमार शर्मा, मृदुला राय त्यागी, ओमवीर सिंह रावल, अभय कुमार हजेला, शौकत मलिक।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष : बिट्टू शर्मा, आदेश कुमार, विपलव शर्मा, राजकिशोर शर्मा, हयात अली।
कोषाध्यक्ष : संजीव कुमार, शमा खान, सचिन गुप्ता, रेखा रानी।
सह सचिव प्रशासन : कामिल, सुरेंद्र कुमार, आभा सिंह, अंकित त्यागी, मनीष कुमार माहुर, मनीष कुमार तिवारी।
सचिव पुस्तकालय : कपिल कुमार त्यागी, रूबी कश्यप।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : मनोज कुमार भाटिया, जगमोहन सिंह मदान, मनोज कुमार शर्मा, प्रभात चौधरी, बृजलाल, पंकज श्रीवास्तव, महेश सैनी, शाहजहां सिद्दीकी, विनोद कुमार, हरेंद्र कुमार गौतम, रविंद्र शर्मा।
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : अरविंद कौशिक, समीर अग्रवाल, मनमोहन सिंह, चमन खान, धर्मवीर सिंह, परमानंद गौड़, मीनाक्षी आचार्य, सौरभ कश्यप, कुमुदिनी शुक्ला, रिजवान अली।
Previous Post Next Post