भाजपा नेता संजीव गुप्ता


◼️पार्टी व समाज की वर्षो से कर रहे हैं सेवा
◼️उनकी खूबियों को नजरअदांज नहीं कर सकती पार्टी


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- धार्मिक व सामाजिक कार्यो में सबसे आगे रहकर महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने वाले भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने शहर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के समक्ष उनके अपनी दावेदारी पेश करते ही सारे समीकरण बदल गए हैं। पार्टी की सेवा से लेकर समाज व धर्म के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा कर मानवता की मिसाल बन चुके संजीव गुप्ता के दावेदारी करते ही वे गाजियाबाद विधानसभा सीट से सबसे मजबूत दावेदार बन गए हैं। ना सिर्फ सबसे मजबूत दावेदार बल्कि टिकट मिलने पर जीत के भी वे सबसे बडे दावेदार होंगे। उनकी दावेदारी से भाजपा से लेकर अन्य पार्टियों के दोवदारों के भी ठंड में पसीने छूटने लगे हैं।

वर्षो से कर रहे हैं पार्टी की सेवा
भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता 25 वर्ष से भाजपा की सेवा कर रहे हैं। पार्टी का कार्यक्रम छोटा हो बडा उसे सफल बनाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। वे किसी गुटबाजी में नहीं पडते और सभी को साथ लेकर चलते हैं। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान भी उसी प्रकार करते हैं, जैसे पार्टी के किसी बडे नेता का करते हैं। कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। उनकी मदद के लिए भी हर समय तैयार रहते हैं। अपने विनम्र, सौम्य, मिलनसार व खुशमिजाज व्यवहार के चलते हर किसी को अपना बना लेते हैं। उनकी इतनी सारी खूबियों के चलते ही पार्टी का हर कार्यकर्ता व समाज का हर उनका हर कदम पर साथ देने के लिए तैयार है। पार्टी ने उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ से लेकर लघु उद्योग प्रकोष्ठ तक की जो भी जिम्मेदारी सौंपी, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ उन्होंने पूरा किया है।

समाज सेवा की मिसाल कायम की
समाज सेवा के क्षेत्र में भी संजीव गुप्ता एक मिसाल कायम कर चुके हैं। जरूरतमंदों की सेवा के लिए वे दिन देखते हैं और ना रात हर समय उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने जरूरतमंदांें की हर प्रकार सेवा की। उनके घर के दरवाजे जरूरतमंदों के लिए हर समय खुले रहते हैं।

धर्म के कामो में भी आगे रहते हैं
संजीव गुप्ता धर्म के कार्यो में भी आगे रहते हैं। मां वैष्णो देवी के अनन्य भक्त हैं और माता रानी की उन पर असीम कृपा भी है। सपनावत में उन्होंने कटरा के विश्व प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी जैसा ही भव्य मंदिर बनवाया है, जिसमें मां के दर्शन के लिए गाजियाबाद, हापुड व उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर से भक्त आते हैं। गौ माता की सेवा के लिए भी वे हर समय तत्तर रहते हैं और उनकी सेवा के लिए कई गौशालाओं से जुडे हैं।

वैश्य समाज का प्रमुख चेहरा हैं
संजीव गुप्ता वैश्य समाज का ऐसा चेहरा है, जिसके साथ पूरा वैश्य समाज खडा है। समाज की कई संस्थाओं से जुडे संजीव गुप्ता उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ अंर्तराष्ट्रीय व्यापार महासभा के जिला चेयरमैन भी हैं।
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दे रहे योगदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में भी संजीव गुप्ता पूरा योगदान दे रहे हैं। उनकी कंपनी समरकूल आज देश का नामी ब्रांड चुकी हैं और उसके उत्पाद देश ही नहीं विदेश तक में जा रहे हैं। हजारों लोगों को रोजगार देकर वे देश की आर्थिक स्थिति के मजबूत कर रहे हैं।

टिकट मिला तो जीत मानी जा रही निश्चित
संजीव गुप्ता वर्षो से भाजपा की सेवा कर रहे हैं, मगर आज तक उन्हांेंने कुछ नहीं मांगा है। इसका जिक्र उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दिए बायोडाटा किया भी है। उनके सेवा का ही फल है कि उनके दावेदारी पेश करते ही शहर से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गर्मा उठी है। पार्टी की वर्षो से निस्वार्थ सेवा करना, वैश्य समाज का प्रतिष्ठित चेहरा, किसी विवाद में ना पडना, हर कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देना, समाज सेवा व धार्मिक कार्यो में बढ-चढकर भाग लेना, प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में योगदान देना, जरूरतमंदों के लिए हर समय तैयार रहना जैसी खूबियों ने उन्हें समाज के हर वर्ग में इतना लोकप्रिय बना दिया कि उनके टिकट की दावेदारी करते ही यह कहा जाने लगा है कि यदि उन्हें टिकट मिला तो भाजपा को यादगार जीत मिलेगी। हालांकि टिकट की दावेदारी करने के बाद भी संजीव गुप्ता का यही कहना है कि वे तो पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं और उनके लिए पार्टी ही सर्वोपरि है। पार्टी का आदेश ही उनके लिए सब कुछ है। पार्टी ने टिकट दिया तो जोरदार तरीके से चुनाव लडूंगा यदि पार्टी ने किसी और को टिकट दिया तो उसे विजयी बनाने के लिए भी पूरी जान लडा दूंगा।
Previous Post Next Post