रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नामांकन के चौथे दिन आज विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल करने की गति तेज हो गई है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा, मोदीनगर विधानसभा सीट से रालोद और सपा गठबंधन प्रत्याशी सुदेश शर्मा और गाजियाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल, साहिबाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी छवि यादव व मुरादनगर विधानसभा सीट से सुभाष पार्टी के मनोज शर्मा ने आज नामांकन दाखिल किया।

साहिबाबाद सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक सुनील शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। सुनील शर्मा आज सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन पत्र दखिल किया। उनके प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और प्रेम त्यागी उनके साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। मोदीनगर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा को रालोद और समाजवादी पार्टी गठबंधन ने टिकट दिया है। वे अपने प्रस्तावक और अनुमोदक अरुण तोमर और सुनील बिंदल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। शहर सीट से पूर्व सांसद दिवंगत सुरेंद्र प्रकाश गोयल के पुत्र सुशांत गोयल को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वे अपने प्रस्तावक विनोद कुमार और अनुमोदक मेहश कुमार अग्रवाल के साथ कलक्ट्रेट आए और नामांकन फार्म दाखिल किया। इसके अलावा मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार शर्मा ने सुभाषवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भी अपने प्रस्तावक और अनुमोदक सतेंद्र यादव और राम सिंह के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से छवि यादव ने भी अपना नामांकन किया
Previous Post Next Post