रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार में भाजपा पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं में विरोध के तेवर उभरने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ.सरिता अग्रवाल द्वारा भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।                                        

भाजपा की वरिष्ठ नेता सरिता अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा की राजनीति में महिलाओं का कोई स्थान नहीं है। भाजपा में महिलाओं का सम्मान मात्र कोरी घोषणाएं ही है। भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। भाजपा की दोहरी नीति और झूठे वादों से जनता अब तंग आ चुकी है। भाजपा में महिलाओं का दोहन और उत्पीड़न हुआ है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम सीमा पर है। जिसका सीधा असर ग्रहस्थ महिलाओं पर पड़ा है। आज युवा बेरोजगार हो रहे हैं। देश में शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं महंगी हो गई है। महंगाई ने आज जनता की कमर तोड़ दी है। जिस पार्टी में महिलाओं का सम्मान ना हो उस पार्टी को छोड़ना ही बेहतर विकल्प है। अतः वह समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है।                                                 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सत्यनारायण सचान तथा महानगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने हरिद्वार पार्टी के कार्यालय में भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉक्टर सरिता अग्रवाल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी साजिद अंसारी, आशीष राजपूत, तरुण शर्मा, वैभव कुमार, अक्षय, देव राणा सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post